महाराजगंज, सितम्बर 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने कहा कि कांग्रेस व विपक्षी गठबंधन को चुनावी हार के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने की बजाय अपनी राजनीतिक व संगठनात्मक कमजोरियों पर आत्ममंथन करना चाहिए। चुनावी हार का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़कर जनता को भ्रमित करने की कोशिश लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। सोमवार को वे मऊपाकड़ में मीडियो से बातचीत में एसआईआर को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से जारी स्पष्टीकरण का हवाला दिया। रविकांत पटेल ने कहा कि लगातार चुनावी हार के बाद कांग्रेस निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है। इसके बजाय पार्टी को अपनी रणनीति व संगठन की स्थिति की समीक्षा करनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Kashipur News: एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस : बाली उन्होंने कहा कि 26 सि...