मोतिहारी, मार्च 19 -- घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि । राष्ट्रीय चेतना कार्यक्रम के तहत अपनी माटी,अपना देश कार्यक्रम का आयोजन गुरूवार को बीपीआरओ कार्यालय परिसर स्थित सभागार में किया गया। कार्यक्रम प्रभारी ईं.संदीप कुमार शामिल हुए। प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में 100 छात्र इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, समर्पण,और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए विभिन्न विधाओं में आगे बढ़ना बताया गया। आयोजक शिक्षक धर्मेन्द्र विद्रोही ने बताया कि जिले से दो दर्जन बच्चों का चयन किया जायेगा जिन्हें आगरा,चित्तौड़गढ़,दिल्ली,अमृतसर,बाघा बॉर्डर का भ्रमण कराया जायेगा। भ्रमण के क्रम में देश के नामचीन हस्तियों और राजनेताओं से बच्चों का परिचय कराया जायेगा। सम्पूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था स्वराज फाउंडेशन दिल्ली के द्वारा किया ...