धनबाद, मई 11 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। मातृ दिवस पर एसजेएएस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में रविवार को शक्ति समर्पण संस्था के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया, जिसमें युवा, महिला और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। अंत में रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था की मधु सिन्हा ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। मौके पर मुस्कान एक प्रयास की संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष ललिता चौहान ने रक्तदान के फायदे गिनाए। साथ ही ललिता चौहान ने शहरवासियों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। यह भी पढ़ें- असर्फी हॉस्पिटल में मातृत्व का सम्मान मौके पर अस्पताल के डायरेक्टर शिवेंद्र सिंह, ब्लड सेंटर के संचालक आशुतोष झा...