समस्तीपुर, फरवरी 3 -- कल्याणपुर। अपनी मांगों को लेकर सोमवार से अंचल अधिकारी एवं राजस्व पदाधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। हड़ताल पर चले जाने के कारण आंचल से जुड़े राजस्व कार्य ठप हो गया। सीओ शशि रंजन ने बताया कि 21 जनवरी को कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय संख्या 23 एवं 30 द्वारा बिहार राजस्व सेवा संवर्ग के पदोन्नति मार्ग में मूलभूत परिवर्तन एवं माननीय उच्च न्यायालय पटना के आदेशों की अवहेलना के विरुद्ध तथा उक्त निर्णय की वापसी तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...