मोतिहारी, अक्टूबर 1 -- घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ के बैनर तले अपनी आठ सूत्री मांगों के समर्थन में रसोईयों ने गुरूवार को स्थानीय बीआरसी में बीईओ का घेराव किया। बीईओ के माध्यम से निदेशक ,एमडीएम को प्रेषित 8 सूत्री मांगों के ज्ञापन में तीन माह से बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान करने, रसोईयों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने , एनजीओ को मध्याह्न भोजन योजना से बाहर करने,ड्रेस के रूप में दो जोड़ी साड़ी देने,असमय सेवानिवृति को बन्द करने,इपीएफ व दुर्घटना बीमा का लाभ देना आदि शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...