सीवान, फरवरी 23 -- दरौंदा, एक संवाददाता प्रखंड के मिडिल स्कूल बगौरा के परिसर में रविवार को रसोइया संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे रसोइया ने कहा कि लगातार बढ़ रही मंहगाई बढ़ रही महंगाई को देखते हुए रसोइया की मानदेय बढाकर 10 हजार रुपये की जाय। रसोइया को 12 माह कार्य कराकर 10 का मानदेय दिया जाता है। जो न्यायसंगत नहीं है। उन्हें 12 माह का मानदेय दिया जाय। सभी रसोइया को पेंशन दिया जाय, रसोइया को चतुर्थ श्रेणी का कर्मी का दर्जा दिया जाय, रसोइया को मातृत्व अवकाश व विशेषावकाश का लाभ दिया जाय, कार्य के दौरान मृत्यु होने पर अनुकम्पा का लाभ दी जाय, पहचान पत्र दिया जाये। प्रदर्शन करने वालो में संघ के अध्यक्ष धर्मनाथ माली, श्रीकिशुन यादव, हीरा यादव, किरानी तिवारी, परमानन्द गोंड, पार्वती कुंवर, कांति देवी, निर्मला देवी, ...