देवरिया, मई 27 -- भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। रेलवे कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के बैनर तले 29 मई को गोरखपुर में रेलवे महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मंगलवार को भटनी में कर्मचारियों से संपर्क कर अधिक संख्या में गोरखपुर पहुंचने की अपील की गई। संघ ने पुरानी पेंशन बहाली, आठवें वेतन आयोग के तहत वेतन निर्धारण, बोनस सीमा बढ़ाने, रिक्त पदों पर भर्ती, तकनीकी कर्मचारियों को भत्तों का भुगतान तथा समपार फाटकों पर 8 घंटे की ड्यूटी व्यवस्था समेत कई मांगें उठाई हैं। महामंत्री बाल्मीकि शर्मा, शाखा अध्यक्ष मनोज कुमार दीक्षित, शाखा मंत्री सुनील कुमार, डीके सिंह व रविंद्र ओझा सहित अन्य पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...