दुमका, मार्च 10 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी प्रदेश संघ के आह्वान पर जिला अध्यक्ष बसंत कुमार टुडू के जिला इकाई दुमका द्वारा सोमवार को मनरेगा कर्मियों का लंबित मांगों की पूर्ति को लेकर तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल सह धरना का कार्यक्रम समाहरणालय परिसर में आयोजित की गई। धरना कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रमंडलीय अध्यक्ष जयदेव मुर्मू ने कहा कि मनरेगा कर्मियों को पिछले 6-8 माह से मानदेय नहीं मिला है जिसके कारण मनरेगा कर्मियों का आर्थिक स्थिति खराब हो गया है। बिना मानदेय के आगे कार्य करना सम्भव नहीं है। प्रमंडलीय प्रभारी जवाहर ने कहा कि सरकार और विभाग के साथ पिछले लिखित वार्ता में 30 प्रतिशत मानदेय में बढ़ोतरी के साथ क्षेत्रीय कर्मियों को 1500 यात्रा भत्ता देने का सहमति प्रदान किया गया था, परंतु अभी तक इसे लागू नहीं किया ग...