खगडि़या, मई 27 -- खगड़िया, नगर संवाददाता अपनी बुआ के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे जलकौड़ा के भाई बहन की सड़क दुर्घटना में बुधवार को मौत की खबर सुनने के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के सदर प्रखंड के जलकौड़ा पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित छोटी चौक के रहने वाले जर्नादन तांती, उसके बेटे दिलीप कुमार व उसकी बेटी चंद्रिका कुमारी बेगूसराय जिले के कुरहा गई थी, लेकिन एनएच 31 स्थित कुरहा बस स्टैंड के निकट सड़क पार करने के दौरान एक अनियंत्रित शव वाहन के चपेट में आने से चंद्रिका कुमारी व उसके भाई दिलीप कुमार की मौत हो गई। जबकि दोनों बच्चे के पिता जर्नादन तांती गंभीर रूप से जख्मी है। इधर पंचायत के मुखिया अब्दुल रहमान ने बताया कि जर्नादन तांती के बहन की मौत मंगलवार को हो गई थी। वे लोग उसके दाह संस्कार में गए हुए ...