रिषिकेष, जनवरी 6 -- बोर्ड बैठक में अस्वीकृत प्रस्तावों को भी स्वीकृत करने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि भाजपा सभासद खुद की ही पार्टी के सिंबल पर निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ उतर गए हैं। उन्होंने पालिकाध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाते हुए उनके वार्डों में विकास कार्यों को बाधित करने का आरोप लगाया है। दावा है कि जरूरी कार्यों की बजाय अनावश्यक कामों पर पालिका का बजट खर्च किया जा रहा है। मंगलवार को भाजपा सभासदों ने नगर पालिका सभागार में प्रेसवार्ता की। भाजपा सभासद प्रदीप नेगी ने कहा कि कई महत्वपूर्ण विकास कार्य वार्डों में लंबित हैं, लेकिन गैरजरूरी कार्यों को जमीन पर उतारने की कोशिश की जा रही है। बताया कि वार्डों में सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति जर्जर है। इनकी मरम्मत की बजाय हाईटेक शौचालय निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। सभासद कल्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.