अपनी पार्टी की गिरती शाख की चिंता करें निशिकांत : आलोक दुबे
रांची, जून 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि निशिकांत दुबे का बयान भाजपा की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता और जनता के जनादेश के प्रति उसके असम्मान को दर्शाता है। निशिकांत दुबे को कांग्रेस की चिंता छोड़कर अपनी पार्टी की गिरती राजनीतिक स्थिति की चिंता करनी चाहिए। झारखंड की जनता ने भाजपा की विभाजनकारी राजनीति, झूठे वादों और जनविरोधी नीतियों को नकार दिया है। यही कारण है कि आज भाजपा सत्ता से बाहर है और लगातार जनता का विश्वास खो रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया है, उसी प्रकार आने वाले 25 वर्षों तक भी झारखंड की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर रखने का काम करेगी। राज्य की जनता सामाजिक न्याय,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.