नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- ज्योतिष शास्त्र में बुध को ज्ञान, विवेक, मैनेजमेंट, बैंकिंग व्यवस्था, लेखन शक्ति का कारक ग्रह माना गया है। स्वाभाविक संचरण के क्रम में जब बुध के गोचर में परिवर्तन होता है। तो उसका सभी राशियों पर प्रभाव दिखाई पड़ता है। इसी क्रम में बुध का कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर वैशाख कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि 10 अप्रैल 2026 देर रात को होगा। बुध मीन राशि में 30 अप्रैल दिन गुरुवार को दिन में 9:05 बजे तक रहेगा। उसके बाद मेष राशि में प्रवेश कर जाएगा।क्या पड़ेगा देश विदेश पर प्रभाव मीन राशि बुध की नीच राशि है साथ ही मीन राशि में बुध के साथ सूर्य मंगल और शनि का भी संयोग बनेगा। यद्यपि कि 14 अप्रैल के बाद सूर्य अपनी उच्च राशि में प्रवेश कर जाएगा तथा मंगल एवं शनि का साथ मीन राशि में बुध को मिलेगा। इस प्रकार बुध अपना संपूर्ण प्रभाव नहीं द...