धनबाद, मार्च 18 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। गैस की किल्लत के बीच चावल की कमी ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को परेशान कर दिया है। चावल की कमी या खत्म होने के कारण कई स्कूलों ने मध्याह्न भोजन के संचालन से हाथ खड़ा कर दिया है। शिक्षकों का कहना है कि बीआरसी को सूचना देने पर भी मदद नहीं मिल रही है। अधिकारी कह रहे हैं कि एमडीएम को किसी भी हाल में चालू रखना है, इसलिए मैनेज कीजिए। स्थिति यह है कि शिक्षकों को मजबूरी में चावल उधारी या अपने पैसे से मंगवाकर मध्याह्न भोजन बनवाना पड़ रहा है, ताकि नौकरी बची रही। मूढ़ी व चना घुघनी दी जा रही: शिक्षकों का कहना है कि यही स्थिति जिले के कई सरकारी स्कूलों की है। एमडीएम व्हाट्सअप ग्रुप में प्रतिदिन कई स्कूलों की ओर से चावल खत्म होने की सूचना दी जा रही है, लेकिन निकट भविष्य में स्कूलों को एमडीएम का चावल मिलने की...