बांदा, मई 27 -- बांदा। बिसंडा कस्बे में शाम के समय बकरीद की भीड़भाड़ होने के बावजूद चालक तेज रफ्तार डंपर लेकर घुस गया। उसने लवली रोड में पहले सेवानिवृत्त शिक्षक को कुचला। फिर बाइक सवारों ने पीछा किया तो अपनी जान बचाने के चक्कर में उसने बाजार के अंदर 50 किमी.प्रति घंटे की गति में वाहन भगाया और छह जिंदगियां और लील लीं। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा चलाकर परिवार चलाता था राकेशहादसे का असर बकरीद व शादी की खरीदारी कर ई-रिक्शा से घर लौट रहे कोर्रही गांव की महिलाओं समेत पांच लोगों के रक्त रंजित शव देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए। कोर्रही गांव में सूचना पहुंची तो वहां भी पूरे गांव में मातम छा गया। कोर्रही गांव में एक तरफ बकरीद की तैयारियां चल रहीं थी तो दूसरी तरफ सोहनलाल के घर में उसकी बेटी सावित्री के शादी की तैयारियां चल रही थीं। इन लोगों को नहीं पता था...