प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 2 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के भंगवा गांव निवासी रामबहादुर शर्मा रविवार को अपनी जमीन पर रास्ता बना रहा था। आरोप है कि कुछ लोग उसे रास्ता बनाने से रोकने लगे। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने मामले में सहोदरपुर निवासी धम्मू सरोज, बच्चा सरोज, पवन सरोज और 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...