प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 27 -- कंधई थाना क्षेत्र के कांपा मधुपुर निवासिनी मनीषा वर्मा बुधवार को फूल का पौधा लगा रही थी। इससे नाराज पड़ोसियों ने कहासुनी की और देखते ही देखते पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में मनीषा चोटिल हो गई। घटना की जानकारी यूपी 112 को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मनीषा वर्मा को सीएचसी कोहंडौर में भर्ती कराया। गुरुवार को घायल महिला की तहरीर पर पुलिस ने कांपा मधुपुर निवासी हरिकेश, राम बहादुर, आदेश कुमार वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...