जमशेदपुर, सितम्बर 14 -- झारखंड में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। अपनी जमीन पर पेड़ काटने से मना करने पर एक युवक की हत्या कर दी गई। पेड़ काटने आए लोगों ने कुल्हाड़ी से उसे ही काट डाला। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को 26 साल के एक युवक की उस समय हत्या कर दी गई जब उसने कुछ लोगों द्वारा अपनी जमीन से पेड़ काटने का विरोध किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की पहचान जमशेदपुर शहर के बाहरी इलाके में स्थित सिरकाटोला बारीडीह गांव के जगदीश हेम्ब्रम के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह पीड़ित और कुछ लोगों के बीच उसकी जमीन से पेड़ काटने को लेकर झगड़ा हुआ। देखते ही देखते यह हिंसक हो गया। पेड़ काटने आए लोगों ने जगदीश पर लाठियों और कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.