आगरा, फरवरी 26 -- अपनी जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने यूजीसी एक्ट 2026 लागू करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। गुरूवार को पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। अपजा के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा है। गुरूवार को कलक्ट्रेट में पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश मौर्य ने बताया कि उच्च शिक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं संविधान सम्मत और दलित, पिछड़े और ईडब्ल्यूएस विद्यार्थियों के साथ हो रहे जातीय अपमान व भेदभाव को रोकने की दिशा में यूजीसी एक्ट का लागू होना बहुत आवश्यक है। उच्च शिक्षण संस्थानों में धर्म, जाति, नस्ल व जन्म स्थान के आधार पर के नाम पर यह कानून सुधारात्मक कदम है। यह विधेयक में समानता, गरिमा, शिक्षा के अधिकार और समता की भावना...