फतेहपुर, जून 17 -- फतेहपुर। शहर को सुंदर और रोशन बनाने के उद्देश्य से करोड़ों रुपये की लागत से लगाई गई तिरंगा लाइटें अब अपनी चमक खोती नजर आ रही हैं। शहर के प्रमुख वीआईपी रोड सहित अन्य मार्गों पर बड़ी संख्या में तिरंगा और एलईडी लाइटें बंद पड़ी हैं। इसके चलते रात के समय राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वीआईपी रोड, पटेल नगर से पत्थरकटा मार्ग आदि को आकर्षक स्वरूप देने के लिए यहां तिरंगा लाइटों के साथ एलईडी लाइटें लगवाई गई थीं। शुरुआती दौर में व्यवस्था सुचारु रही, लेकिन समय के साथ तिरंगा लाइटों के खराब होने का सिलसिला शुरू हो गया। वर्तमान में देखरेख के अभाव में सभी लाइटें नहीं जल पा रही हैं। वहीं कई स्थानों पर खंभों में लगी एलईडी लाइटें भी खराब हैं, जिससे रात के समय मार्गों पर अंधेरा पसरा रहता है और लोगों को आवागमन में ...