नई दिल्ली, मई 28 -- अप्रैल 2026 से E20 इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल का रोलआउट शुरू हो चुका है। सरकार अब इसे E22, E25, E27, E30 और E85 होते हुए E100 तक ले जाने का सोच रही है। ऐसे में बहुत से ग्राहकों को यह लग रहा है कि E20 की तरह ही आगे चल कर बिना किसी ऑप्शन ज्यादा इथेनॉल ब्लेंडिंग वाला पेट्रोल ही पेट्रोल पंपों पर मिलेगा। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, देश भर के पेट्रोल पंपों पर जल्द ही इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल के कई ऑप्शन मिलने शुरू हो सकते हैं। इससे वीइकल ओनर्स को अपनी गाड़ी के इंजन के लिए सही फ्यूल चुनने का ऑप्शन मिल जाएगा।फ्यूल की सप्लाई के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने का निर्देश रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने सरकारी ऑइल मार्केटिंग कंपनियों जैसे इंडियन ऑयल कॉर्प, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान...