अपनी गरीबी के दिन नहीं भूला कपड़ा व्यापारी, कर्मचारियों को दिया 1-1 लाख रुपये दिवाली गिफ्ट
सूरत, नवम्बर 7 -- गुजरात के सूरत शहर के एक कपड़ा व्यापारी ने बतौर दिवाली गिफ्ट अपने कर्मचारियों को 1-1 लाख रुपये बांट दिए। कर्मचारी दिवाली गिफ्ट में एक लाख रुपये पाकर हैरान रह गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। ज्यादात्तर दिवाली गिफ्ट में कर्मचारियों को मिठाई, इलेक्ट्रिक सामान या फिर कुछ हजार रुपये दिए जाते हैं मगर सूरत के व्यापारी ने काफी आगे सोचते हुए कुछ ऐसा किया है जो कि जमकर चर्चा में है। कर्मचारियों को उनकी कड़ी मेहनत का ईनाम दिवाली के मौके पर इस खास अंदाज में देने के लिए व्यापारी की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ भी हो रही है। व्यापारी के इस कदम से उनके कई कर्मचारी काफी भावुक नजर आए। वहीं एक महिला की आंख में आंसू आ गए। यह भी पढ़ें- यूपी के 14 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट; डीए 58% से बढ़कर 63% हुआ20 कर्मचारियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.