नई दिल्ली, फरवरी 16 -- Tips to stay calm around people who provoke you : जब कोई आपको जानबूझकर उकसाता है, तो वह असल में आपके दिमागी सुकून का रिमोट कंट्रोल अपने हाथ में लेने की कोशिश कर रहा होता है। ऐसे पल में किसी भी व्यक्ति को गुस्सा आना स्वाभाविक है, लेकिन इस समय जो व्यक्ति चुप्पी या अपना संयम बनाए रखता है, वह किसी कमजोरी की निशानी नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति होती है। मनोवैज्ञानिक मानते हैं कि उकसावे के बीच शांत रहना एक 'सुपरपावर' की तरह काम करता है, जो न केवल विवाद को खत्म करता है बल्कि सामने वाले के इरादों को भी पूरी तरह पस्त कर देता है। गेटवे ऑफ हीलिंग की संस्थापक और मनोचिकित्सक डॉ. चांदनी तुगनैत कहती हैं कि हर किसी व्यक्ति की जिंदगी में कुछ ऐसे लोग होते हैं, जो उन्हें जानबूझकर या अनजाने में उकसाते रहते हैं। वे ताने मारते हैं, चुभ...