वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी। कैंट स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता ने गुरुवार को लाइसेंस धारकों के साथ बैठक की। इसमें गुणवत्तापूर्ण यात्री सुविधा देने और शिकायतों के समाधान पर चर्चा की गई। इस दौरान डायरेक्टर ने उन लाइसेंस धारकों को जिनके विरुद्ध ज्यादा शिकायतें मिल रही हैं, उन्हें कार्यप्रणाली सुधारने, यात्रियों से सही व्यवहार करने और अनुबंध की शर्तों के शत-प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया। बैठक में सीआईटी एसके पांडेय, सीएमआई आनंद श्रीवास्तव समेत दो पहिया वाहन पार्किंग, प्रथम तथा द्वितीय द्वार पर स्थित कार/ऑटो पार्किंग, जनआहार, मल्टीपरपज स्टॉल तथा शौचालयों के लाइसेंस धारक शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...