काठमांडू, जुलाई 23 -- नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह खुद का बनाया अपना एक नियम तोड़ रहे हैं। ऐसा भारत और चीन से नेपाल के रिश्तों में संतुलन लाने के लिए किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बालेन शाह ने काठमांडू में तैनात अन्य देशों के राजदूतों से अकेले मीटिंग न करने का निर्णय लिया था। लेकिन अब ऐसी सूचना आई है कि पीएम शाह इस हफ्ते भारतीय और चीनी राजदूतों से अलग-अलग मिलने की योजना बना रहे हैं। नेपाल इस बात पर जोर देना चाहता है कि उसके लिए भारत और चीन का महत्व समान है। काठमांडू पोस्ट ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बालेन शाह जल्द ही भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव और चीनी राजदूत झांग माओमिंग से मिलने वाले हैं।मीटिंग की डेट तय नहीं हालांकि अभी इस मीटिंग की एग्जैक्ट तारीख सामने नहीं आई है। एनडीटीवी के मुताबिक नेपाल सरकार के एक सीनियर अधिकारी ने ब...