चम्पावत, अप्रैल 6 -- चम्पावत। जनपद में 'अपना स्कूल, अपनी जमीन' अभियान के तहत राजकीय विद्यालयों की भूमि को सुरक्षित बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। इसका उद्देश्य विद्यालय परिसरों को अतिक्रमण से बचाना है। प्रभारी सीईओ मान सिंह ने बताया कि जिले के 646 विद्यालयों की भूमि के स्वामित्व निर्धारण के लिए राजस्व और शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं। माध्यमिक स्तर के 105 विद्यालयों में से 77 में रजिस्ट्री व दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि अन्य प्रकरणों पर कार्य जारी है। वहीं 541 प्राथमिक विद्यालयों में से 142 की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...