नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- करीब एक सदी से केन्या में 'सोडा ऐश' का खनन कर रही टाटा केमिकल्स को अब देश से बाहर निकालने का फरमान मिला है। हाल ही में केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने सार्वजनिक मंच से टाटा के खिलाफ सख्त बयान देते हुए कहा है कि कंपनी ने 100 साल तक देश के प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल किया, लेकिन स्थानीय लोगों को इससे कोई फायदा नहीं हुआ है। उन्होंने टाटा की यूनिट से अपना सामान बांधकर निकल जाने को भी कह दिया है। हालांकि टाटा केमिकल्स ने इन आरोपों को खारिज किया है। कंपनी के कहा है कि उसकी केन्या की यूनिट सभी नियमों का पूरी तरह पालन कर रही है। टाटा ने यह भी कहा कि कंपनी सरकार के साथ हर तरह का सहयोग भी कर रही है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर टाटा पर इतने बड़े आरोप क्यों लग रहे हैं?क्यों भड़के केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो? केन्या के...