प्रमुख संवाददाता, अक्टूबर 4 -- यूपी में कानपुर के एक सॉफ्टवेयर कंपनी के मालिक की एक्स आईडी से की गई पोस्ट ने हड़कंप मचा दिया। दरअसल कंपनी मालिक ने दो दिन पूर्व एक्स पर एयर इंडिया को टैग करते हुए पोस्ट किया कि उन्हें कानपुर में एक कार्यक्रम में पहुंचना है, उन्हें पहली कनेक्टिंग फ्लाइट का बोर्डिंग पास दिया जाए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के भी आने की संभावना है। इस पोस्ट के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। क्योंकि सीएम और गृहमंत्री के आने का कोई कार्यक्रम ही नहीं था। बाद में कंपनी मालिक ने सफाई दी कि उनकी सोशल मीडिया सेल ने दिल्ली से यह पोस्ट कर दी है, जानकारी पर पोस्ट हटा दी गई है। गोविंदनगर के सॉफ्टवेयर कंपनी के मालिक सरबजीत सिंह ओबेरॉय की एक्स आईडी से पोस्ट जारी हुआ, जो शनिवार को सामने आया। इस पोस्ट में एयर इंडिया को ट...