कुशीनगर, फरवरी 23 -- कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव तरया बैकुंठ निवासी एक नेत्रहीन वयोवृद्ध से ग्राम प्रधान चार वर्षों तक रुपये निकलवाता रहा। यह कहकर कि गलती से खाते में चला गया है। पीड़ित व्यक्ति का लड़का जब विदेश से आने के बाद पासबुक छपवाया तो इस धोखाधड़ी की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। तरया बैकुंठ निवासी हृदया राय ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि वह मजदूर है। 2010 में मनरेगा कार्ड बनवाकर मजदूरी करता था। बाद में दोनों आंखें खराब हो गईं, जिससे दिखाई देना बंद हो गया। उम्र भी ज्यादा हो गई, जिस कारण 4-5 वर्षो से मजदूरी करना छोड़ दिया हूं। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके ही गांव के ग्राम प्रधान व उनके लड़के विगत चार वर्षों से हमेशा यही कहते हैं कि गलती से आपके खाते में मेरा पै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.