मेरठ, अप्रैल 7 -- मेरठ मंगलवार को सर्किट हाउस स्थित एनेक्सी हॉल में अपना दल (एस) की जिला संगठन की एक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का नेतृत्व और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने की। बैठक में ​संगठन विस्तार और कार्य विभाजन को लेकर विचार-विमर्श हुआ। ​बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी के आधार को मजबूत करना और कार्यकताओं के बीच जिम्मेदारी तय करना था। जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के बीच कार्यों का विभाजन किया गया। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में महासचिव, उपाध्यक्ष, सचिव और कार्यकारिणी सदस्यों की एक विशेष कमेटी बनाई जाएगी। इन कमेटियों का मुख्य कार्य सक्रिय सदस्यों की संख्या में वृद्धि करना होगा। ​बैठक में मौजूद मंच अध्यक्षों और विधानसभा अध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे अप्रैल माह के भीतर अपनी-अपनी कार्यकारिणी का गठन अनिवार्य रूप से पूरा कर ल...