अपना दल समर्थित पूजा कसाना बनीं नगर पंचायत कटरा की नई अध्यक्ष
शाहजहांपुर, मई 8 -- तिलहर-मीरानपुर कटरा। नगर पंचायत कटरा के अध्यक्ष पद के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना में अपना दल एस समर्थित प्रत्याशी पूजा कसाना ने 401 मतों से जीत दर्ज की। मतगणना पूरी होने के बाद प्रशासन ने परिणाम घोषित कर दिया, जिसके बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। चुनाव अधिकारी एसडीएम जीत सिंह राय ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि आल इंडिया ब्लॉक फॉरवर्ड पार्टी व अपना दल एस समर्थित प्रत्याशी पूजा कसाना को कुल 4375 मत, भारतीय जनता पार्टी के सोनम गुप्ता को 3974 मत, कांग्रेस पार्टी के वाजिद को 3109 मत, समाजवादी पार्टी के भरत को 488 मत, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सरवेद अहमद को 234 मत, निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल समद को 252, रचना को 83, रजी अहमद को 83 और वसीम को 66 मत प्राप्त हुए। जिसके अनुसार पूजा कसाना ने भाजपा प्रत्याशी सोनम गुप्ता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.