बरेली, दिसम्बर 9 -- बरेली। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरपी गौतम के निर्देश पर जिला अध्यक्ष एडवोकेट अनुज गंगवार ने विधान सभा सह प्रभारियों के नाम घोषित किये हैं। जिसमें बहेड़ी का अजय प्रताप गंगवार, मीरगंज अतुल कुमार पटेल, भोजीपुरा मनीष कुमार, नबाबगंज परितोष विजेता, फरीदपुर योगेंद्र पटेल,बिथरी चैनपुर देवानंद पटेल, बरेली कंचन लता मिश्रा, बरेली कैंट निशांत सक्सेना, आंवला महेश कुमार के नाम की घोषणा की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...