वाराणसी, जुलाई 13 -- रोहनिया (वाराणसी)। राजातालाब स्थित एक लॉन में अपना दल (कमेरावादी) के सदस्यों की बैठक में सांगठनिक मजबूती पर बल दिया गया। जिलाध्यक्ष संजय सिंह पटेल की मौजूदगी में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान भैयालाल पटेल को सेवापुरी इकाई का अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामलाल पटेल, किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पटेल (प्रधान), प्रदेश महासचिव योगीराज सिंह पटेल, वाराणसी मंडलाध्यक्ष उमेश चंद्र, प्रेमचंद पटेल सहित कई लोग उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित सेवापुरी इकाई अध्यक्ष ने संगठन की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प किया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: ग्रामीण विस से आशीष कुशवाहा अपनी जनता पार्टी के प्रभारी प्रत्याशी बने यह भी पढ़ें- बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में ज...