जौनपुर, जनवरी 29 -- मडियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। अपना दल (एस) जिला इकाई मछलीशहर की समीक्षा बैठक मड़ियाहूं में हुई। बैठक के मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश सचिव सुनील पटेल रहे। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि सभी विधानसभा अध्यक्ष अपनी अपनी कमेटियों तथा जिला मंच के कमेटी अध्यक्ष शीघ्र अपने कार्य पूर्ण करें। साथ ही जो भी कार्यकर्ता जिला पंचायत सदस्य चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। वे हर गांव में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें और पार्टी की नीतियों, विचारधारा एवं जनहितकारी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं। प्रदेश सचिव ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है। बूथ स्तर तक कार्यकर्ता तैयार करना और जनता से सीधा संवाद बनाना आवश्यक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लालबहादु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.