लखीमपुरखीरी, जून 23 -- अपना दल एस द्वारा गोला विधानसभा क्षेत्र में संगठन विस्तार के उद्देश्य से झंडा लगाओ अभियान चलाया गया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव पटेल, संरक्षक अजय वर्मा, जिला महासचिव कपिल वर्मा, डॉ. राजेश वर्मा, विधानसभा उपाध्यक्ष मदन लाल वर्मा, क्षेत्रीय कार्यकारी सदस्य रामनरेश सिंह, रजा मोहम्मद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और जन-जन तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। भूड़ मोहल्ला वार्ड संख्या आठ, सिनेमा रोड क्षेत्र, लक्ष्मीनगर कॉलोनी में अभियान चलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...