गोंडा, अप्रैल 14 -- गोण्डा। दर्जीकुंआ-मनकापुर मार्ग पर सैदवापुर के पास मंगलवार दोपहर एक कार ने बाइक सवार अनुपम शुक्ला को टक्कर मार दी। हादसे में न्यू इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी अपना दल एस के बौद्धिक मंच जिलाध्यक्ष अनुपम शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...