कुशीनगर, जून 10 -- कुशीनगर। अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरपी गौतम की संस्तुति तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल से प्राप्त अनुमोदन के क्रम में जनपद कुशीनगर के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह पटेल ने जिला इकाई में पूर्व पडरौना विधानसभा अध्यक्ष रहे गौरव कुमार सिंह को जिला महासचिव के पद पर नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष राकेश सिंह पटेल ने कहा कि गौरव कुमार सिंह लंबे समय से संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता एवं समर्पण भाव से कार्य करते रहे हैं। उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...