उरई, फरवरी 3 -- उरई। लंबे समय से संगठन के लिए काम कर रहे पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता अनिल कुशवाहा कुदारी को अपना दल एस का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके पहले वह पार्टी के युवा मंच की कमान संभाल रहे थे। नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के लोगों ने खुशी जताई है। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल व प्रदेशाध्यक्ष आरपी गौतम की संस्तुति पर अनिल कुशवाहा कुदारी को अपना दल जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान युवा मंच के प्रदेश महासचिव ओंकार सिंह ठाकुर ने शुभकामनाओं के साथ बधाई दी। उन्होंने कहा कि इनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती करेगी। आने वाले जिला पंचायत चुनाव पार्टी पूरी दमखम के साथ लड़ा जाएगा। यहां पर क्षेत्रीय अध्यक्ष आनंद बोहरा, रोहित राठौर, लालजी आदि ने भी मिठाई खिलाने के साथ माला पहनाकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत और स...