अयोध्या, जून 21 -- भदरसा संवाददाता। अपना दल (एस) की जिला स्तरीय संगठनात्मक समीक्षा बैठक शनिवार को एक पैलेस में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक जमुना प्रसाद सरोज ने की। बैठक में संगठन की समीक्षा,आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंजनी मौर्य, प्रदेश सचिव बसराज पटेल, नरेंद्र वर्मा, राजीत राम पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष रमेश वर्मा, छात्र मंच जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी, शिक्षक मंच जिलाध्यक्ष राजू, चिकित्सा मंच जिलाध्यक्ष डॉ. एम.पी. वर्मा, व्यापार मंच जिलाध्यक्ष रवि वर्मा, अनुसूचित मंच जिलाध्यक्ष गोविंद भारती, युवा मंच जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप वर्मा, किसान मंच जिलाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय, पंचायत मंच अध्यक्ष श...