हापुड़, मार्च 29 -- पिलखुवा, संवाददाता। रविवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने अपना घर आश्रम पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया।मनीष चौहान ने अपने हाथों से सभी को भोजन परोसा और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस का कार्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करना भी है। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे कई लोग हैं जिन्हें सहारे और अपनत्व की जरूरत होती है। यदि हम सभी थोड़ा-थोड़ा सहयोग करें, तो किसी भी जरूरतमंद को भूखा नहीं रहना पड़ेगा। यह हमारा सामाजिक और मानवीय कर्तव्य है कि हम जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...