रांची, जून 14 -- रांची, संवाददाता। पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम परिसर में संचालित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) का द्वितीय स्थापना दिवस रविवार को श्रद्धा, उत्साह और सेवा भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। ट्रस्ट के संरक्षक विजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि आश्रम में वर्तमान में 48 मंदबुद्धि, दिव्यांग एवं निराश्रित प्रभुजनों की निस्वार्थ सेवा की जा रही है। उन्हें भोजन, स्वास्थ्य जांच, शिक्षा, योग और सुरक्षित आवास जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए आश्रम में जल्द ही 50 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जाएगी।कार्यक्रम में समाजसेवी ...