अयोध्या, अप्रैल 30 -- अयोध्या। अपना दल एस के नेता व किसान मंच के राष्ट्रीय सचिव सम्राट अंजनी मौर्य ने मृत्यु के पश्चात अपना शरीर राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज को शोध के लिए दान किया है। प्रेसनोट के माध्यम से उन्होंने बताया कि अपना दल एस की केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर देहदान किया है। मरणोपरान्त शरीर मेडिकल छात्रों की पढ़ाई के कार्य आएगा। मौके पर डॉ. माता प्रसाद वर्मा, डॉ. योगेन्द्र प्रताप सिंह, अरविंद कुमार वर्मा, आलोक मौर्य, रोहित वर्मा, सूरज वर्मा, प्रमोद वर्मा मौजूद रहे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...