जहानाबाद, फरवरी 27 -- दिव्यांग बच्चों के साथ किया गया प्रेमपूर्ण व्यवहार उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है समावेशी शिक्षा के सशक्तिकरण हेतु हुआ दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण जहानाबाद, नगर संवाददाता। बिहार शिक्षा परियोजना, जहानाबाद के तत्वावधान में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जहानाबाद में समावेशी शिक्षा संभाग के अंतर्गत दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। इस प्रमंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में मगध और सारण प्रमंडल के विभिन्न संसाधन केंद्रों तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कार्यरत लगभग 36 हेल्पर और आया सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं, जिन्हें व...