गंगापार, जनवरी 24 -- 21 जनवरी को नगर पंचायत अध्यक्ष सिरसा विपिन कुमार उर्फ लखन केशरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डाल कर एक व्यक्ति ने उन्हें काफी हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ पोस्ट देख नगर पंचायत अध्यक्ष बहुत आहत हो गए। टीम के साथ मेजा थाने पहुंच फर्जी पोस्ट डालने वाले युवक के खिलाफ तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। अध्यक्ष ने बताया कि उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी डालने वाला समाजवादी है, जिसने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल लोगों को यह बताने को संदेश दे रखा है कि उनके चार पहिया वाहन में गांजा पकड़ा गया था, जिसे सत्ता के दबाव में छोड़ दिया गया। सोशल मीडिया पर हुई पोस्ट की जानकारी जैसे ही उन्हें मिली, वह अवाक रह गए। कहा कि उनकी बढ़ती राजनैतिक छवि व साख को धूमिल करने के उद्देश्य से किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...