नई दिल्ली, जून 7 -- मदन जैड़ा नई दिल्ली। सेना युद्ध का कौशल ही नहीं सिखाती, बल्कि वह अनुशासित और सकारात्मक जीवन का पाठ भी पढ़ाती है।

सेना की प्रशिक्षण प्रक्रिया सेना में भर्ती होने वाले जवानों को सबसे पहले 31 सप्ताह के सख्त प्रशिक्षण से गुजरना होता है। आमतौर पर यह समझा जाता है कि इस दौरान उन्हें युद्ध कौशल से जुड़ी तमाम क्रियाएं सिखाई जाती हैं। काफी हद तक यह सही भी है। लेकिन, एक अध्ययन में कहा गया है कि सेना की यह ट्रेनिंग सिर्फ युद्ध लड़ने की क्षमता विकसित करने तक ही सीमित नहीं है। यह जीवन में चार और ऐसे फायदे प्रदान करती है जो एक सैनिक के ताउम्र काम आते हैं।

अनुसंधान के परिणाम सैन्य मामलों के विभाग के एकीकृत रक्षा स्टाफ और पांडिचेरी विश्वविद्यालय के एक अध्ययन में कहा गया है कि सेना की 31 सप्ताह की ट्रेनिंग लेने वाले जवानों में चार और ...