नई दिल्ली, मई 22 -- भारत की सबसे पसंदीदा कारों में से एक 'होंडा सिटी' (Honda City) एक बार फिर नए अवतार में हमारे सामने आ गई है। होंडा ने अपनी पांचवीं जनरेशन वाली सिटी का दूसरा बड़ा अपडेटेड मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। नई चमचमाती कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इस कार को चार अलग-अलग वैरिएंट्स SV, V, ZX और ZX+ में पेश किया है। कार के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, इसके लुक और फीचर्स को पहले से कहीं ज्यादा मॉडर्न बना दिया गया है। साथ ही, कंपनी ने इसमें एक नया ब्लैक कलर ऑप्शन भी जोड़ा है जो कार को बेहद बोल्ड लुक देता है।अब कुछ ऐसी दिखेगी सिटी इस नए मॉडल में सबसे बड़ा और ध्यान खींचने वाला बदलाव इसके आगे के हिस्से में किया गया है। कार के आगे अब एक छोर से दूसरे छोर तक फैली हुई फुल-विड्थ एलईडी (LE...