अलीगढ़, दिसम्बर 1 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। अधिकतर खाद की दुकानों पर पीओएस मशीन का नया वर्जन अपडेट कर दिया गया है। मगर, इसके बाद भी कालाबाजारी की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसके लिए कृषि विभाग ने किसानो को सचेत होने की अपील की है। एक बार मशीन में अंगूठा लगने के बाद दोबारा खाद लेने पर पिछले क्रय की स्थिति दर्शाई जाएगी। अंदेशा है कि किसान का अंगूठा लगवाकर कई बार दूसरे लोग खाद ले लेते हैं। अलीगढ़ में 1250 खाद की दुकानें व 110 सोसाइटी हैं। पीओएस के माध्यम से सब्सिडी पर खाद का वितरण किया जाता है। शासन की तरफ से एक हेक्टेयर पर 7 बैग दिए जाने का प्राविधान है। हाल ही में पॉश मशीन में नया वर्जन अपडेट किया गया है। इसकी खास बात ये है कि ये मशीन उसी दुकान पर या केंद्र पर काम करेगी, जिसके लिए अलॉट की गई है। 25 मीटर के दायरे से बाहर जाने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.