मुजफ्फरपुर, जुलाई 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के हॉस्टलों से लेकर सेंट्रल लाइब्रेरी तक में तैयारी करने वाले विद्यार्थी कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इनका कहना है कि तैयारी के लिए जो सही मार्गदर्शन मिलना चाहिए, वह नहीं मिल रहा है। लाइब्रेरी में अपडेट किताबें भी नहीं हैं। किताबों की कमी से नये सिलेबस के अनुसार तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। बीआरएबीयू के पीजी हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों ने बताया कि हॉस्टल के छात्र नेट-जेआरएफ से लेकर बीपीएससी और रेलवे की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें संसाधन नहीं मिल रहे हैं। हॉस्टलों में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए पत्रिकाएं नहीं आती हैं। इसके अलावा अंग्रेजी अखबार भी हॉस्टल में आना चाहिए। बीआरएबीयू की सेंट्रल लाइब्रेरी से पीजी हॉस्टल तक छात्र अपने दम पर ही प्रतियोगी परीक्षाओं...