फरीदाबाद, अक्टूबर 6 -- फरीदाबाद, प्रमुख संवाददाता। सिरोही पहाड़ में घूमने के दौरान सेल्फी लेने के लिए फोन नहीं देने पर 19 वर्षीय राजकुमार को उसके दोस्त मुफीद ने ही खाई में धक्का दे दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने के लिए मुफीद ने बताया था कि राजकुमार सेल्फी लेते समय झील में गिर गया। सोमवार देर रात पुलिस ने मुफीद की निशानदेही पर खाई से राजकुमार का शव बरामद कर लिया। यह भी पढ़ें- Faridabad News: झील में तलाशती रही पुलिस, पहाड़ में मिला युवक का शवविवरण मृतक राजकुमार के भाई अर्जुन ने बताया कि रविवार 4 अक्तूबर की शाम को करीब 5 बजे 18 वर्षीय मुफीद, राजकुमार को पहाड़ में झील पर घूमने का कह कर अपने साथ ले गया था। जब काफी देर तक राजकुमार का पता नहीं चला तो घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान किसी ने उन्हें बताया कि...