हजारीबाग, मई 23 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। कर्णपुरा बचाओ संगठन के बैनर तले शुक्रवार को गोंदलपूरा, हरली, बादाम समेत दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीणों ने हजारीबाग समाहरणालय का घेराव किया। आंदोलनकारियों ने जिले में आवंटित की गयी कोल खनन परियोजनाओं को रद्द करने तथा किसानों और ग्रामीणों पर दर्ज कथित झूठे मुकदमों को वापस लेने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर जोरदार नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद हजारों ग्रामीण अपने जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन को दबाने के लिए किसानों पर झूठे मुकदमे किए जा रहे हैं, लेकिन ग्रामीण पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 के तहत तीन फसल...