चक्रधरपुर, मार्च 7 -- मनोहरपुर। पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा अंतर्गत जराइकेला थाना क्षेत्र के कोलबोंगा जंगल शनिवार की सुबह गोलियों की आवाज से दहल उठा। यहाँ सुबह नौ बजे के करीब नक्सलियों व सुरक्षा बलो के बीच जम कर गोली बारी चली। जानकारी के अनुसार कोलबोंगा जंगल के समीप सुबह करीब घंटे भर यहाँ जम कर मुठभेड़ हुआ। दोनों ही ओर से तडातड़ जम कर गोलियां चली। वहीं सुरक्षाबलो द्वारा हेलीकाप्टर से भी गोलियां चलाये जाने की सूचना है।हालांकि मुठभेड़ को लेकर अबतक कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई। सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ चल रही है अंतिम लड़ाईकेंद्र सरकार द्वारा नक्सलियों के खात्मे को लेकर 31 मार्च तक दिए गए अल्टीमेटम को लेकर सारंडा में सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ अंतिम और निर्णायक लड़ाई लड़ रही है। बचे हुए नक्सलियों के खात्मे को लेकर यहाँ सुरक्षाबलो द्वारा अभि...